LPG सिलेंडर की कीमत में आई बड़ी गिरावट! सरकार का राहत भरा फैसला – Gas Cylinder Price

By Prerna Gupta

Published On:

Gas Cylinder Price

Gas Cylinder Price : 1 जून 2025 से देश के व्यापारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹24 प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई राहत नहीं दी गई है। घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें जैसे की तैसी बनी हुई हैं

कहां कितने के हुए कमर्शियल सिलेंडर?

तेल कंपनियों द्वारा की गई इस कटौती के बाद, देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कुछ इस प्रकार हो गए हैं:

शहर नई कीमत (₹) पुरानी कीमत (₹)
दिल्ली 1,723.50 1,747.50
मुंबई 1,675.00 1,699.00
कोलकाता 1,827.50 1,851.50
बेंगलुरु 1,796.50 1,820.50
भुवनेश्वर 1,868.00 1,892.00
जयपुर 1,752.00 1,776.00
चंडीगढ़ 1,743.00 1,767.00
नोएडा 1,723.50 1,747.50

यह लगातार तीसरा महीना है जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए हैं। अप्रैल में ₹41 और मई में ₹14.5 की कटौती की गई थी। जून की यह कटौती छोटे कारोबारियों, होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स के लिए एक राहत के तौर पर देखी जा रही है।

यह भी पढ़े:
Gas cylinder and ration card rules 15 जून से गैस सिलेंडर व राशन कार्ड के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव – Gas Cylinder and Ration Card Rules

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई राहत नहीं

जहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है, वहीं घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • 7 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की गई थी, जो अभी तक लागू है।
  • सामान्य उपभोक्ता अब ₹853 में घरेलू सिलेंडर खरीद रहे हैं।
  • उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी अब ₹553 चुकाने पड़ रहे हैं, जो पहले ₹503 थे।

इस बढ़े हुए खर्च का सीधा असर मध्यवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवारों के मासिक बजट पर पड़ा है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतें अब आम जनता के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं।

आगे क्या हो सकता है?

सरकारी और तेल कंपनी सूत्रों की मानें तो घरेलू गैस की कीमतों में कटौती पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहीं, तो आने वाले महीनों में घरेलू गैस के दामों में भी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़े:
Gold storage rule केवल इतना सोना रख सकते है घर में, जान ले घर में सोना रखने के नियम – Gold Storage Rule

Leave a Comment

Join Whatsapp Group