चौंकाने वाली गिरावट! सोने-चांदी के रेट अचानक लुढ़के, वजह जानकर रह जाएंगे दंग – Gold Silver Price

By Prerna Gupta

Published On:

Gold silver price

Gold Silver Price : अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सही मौका हो सकता है। आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 727 रुपये टूटकर 93058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 801 रुपये सस्ती होकर 94954 रुपये प्रति किलो बिक रही है। ये रेट्स GST के बिना जारी किए गए हैं।

GST जोड़ने पर कितनी होगी कीमत?

अगर इन दामों में 3% जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो सोने का खुदरा मूल्य लगभग 95849 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का 97802 रुपये प्रति किलो हो जाता है।

यह भी पढ़े:
Gas cylinder and ration card rules 15 जून से गैस सिलेंडर व राशन कार्ड के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव – Gas Cylinder and Ration Card Rules

आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को सोना अपने ऑल टाइम हाई 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। यानी अब तक सोना 6042 रुपये सस्ता हो चुका है।

ऑपरेशन सिंदूर का असर

सोने और चांदी की इस गिरावट के पीछे एक बड़ा कारण 6 मई को भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को माना जा रहा है। इस सैन्य कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके अगले दिन, यानी 7 मई को सोना 99493 रुपये और चांदी 96133 रुपये पर खुली थी। लेकिन अब तक सोना 4435 रुपये और चांदी 1179 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।

अन्य कैरेट्स में भी गिरावट

IBJA द्वारा आज जारी किए गए अन्य कैरेट सोने के दाम भी नीचे आए हैं:

यह भी पढ़े:
Gold storage rule केवल इतना सोना रख सकते है घर में, जान ले घर में सोना रखने के नियम – Gold Storage Rule
  • 23 कैरेट: ₹724 की गिरावट के साथ ₹92685 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹666 की गिरावट के साथ ₹85241 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट: ₹545 कम होकर ₹70339 प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट: ₹425 गिरकर ₹54439 प्रति 10 ग्राम

इस साल अब तक कितना महंगा हुआ सोना?

हालांकि आज कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन 2025 की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी दोनों में अच्छी-खासी तेजी देखी गई है।

  • 31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76045 पर खुला था और अब तक ₹17318 रुपये महंगा हो चुका है।
  • चांदी भी ₹8937 रुपये महंगी हुई है, जो पहले ₹85680 से अब ₹94954 तक पहुंच चुकी है।

IBJA द्वारा दिए गए ये रेट्स केवल इंडिकेशन के लिए होते हैं। स्थानीय बाजारों में 1000 से 2000 रुपये तक का अंतर हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ज्वैलर से दाम की पुष्टि जरूर करें।

यह भी पढ़े:
Cibil score 700 से ऊपर CIBIL Score, तो आपको मिल सकते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे!

Leave a Comment

Join Whatsapp Group