RBI Counterfeit Note : भारत में नकली नोटों की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की एक रिपोर्ट ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। पिछले वित्तीय वर्ष में 2,17,396 नकली नोट पकड़े गए। सबसे ज़्यादा नकली नोट 500 रुपए (1,17,722 नोट) और 200 रुपए (32,660 नोट) के पाए गए।
यह आंकड़े बताते हैं कि नकली नोटों का कारोबार अब काफी संगठित और तेज़ हो गया है। ये नोट आम लोगों की जेब तक पहुंच रहे हैं और देश की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुँचा रहे हैं।
बैंकिंग सिस्टम में भी घुसपैठ
चिंता की बात यह है कि नकली नोट अब बैंकिंग सिस्टम से भी गुजरने लगे हैं। कई लोग बताते हैं कि उन्हें ATM से नकली नोट मिले हैं या बैंक काउंटर से नकद लेन-देन करते समय नकली नोट हाथ में आए हैं। इसका मतलब है कि नोट छापने वाले गिरोह अब नई तकनीक और तरीके अपना रहे हैं।
अब आम नागरिकों को भी सतर्क रहने की ज़रूरत है, चाहे वो ATM से पैसे निकाल रहे हों या दुकान से खरीदारी कर रहे हों।
500 रुपए के असली नोट की पहचान कैसे करें?
- रंग: स्टोन ग्रे
- साइज: 66 x 150 मिमी
- सामने: महात्मा गांधी की तस्वीर
- पीछे: लाल किला
- सुरक्षा धागा: जो रंग बदलता है – हरे से नीले
- वॉटरमार्क: गांधी जी की छवि और “500”
- उभरी हुई स्याही: दृष्टिबाधितों के लिए
- देवनागरी में अंक लिखा होता है
200 रुपए के असली नोट की पहचान
- रंग: चमकीला पीला
- साइज: 66 x 146 मिमी
- पीछे: साँची स्तूप
- सुरक्षा धागा: रंग बदलने वाला
- स्वच्छ भारत लोगो
- देवनागरी में लिखा मूल्य
- गवर्नर के हस्ताक्षर और RBI का चिन्ह
अगर नोट नकली लगे तो क्या करें?
अगर आपको कोई नोट संदेहास्पद लगे तो घबराएं नहीं। सबसे पहले नजदीकी बैंक में जाकर रिपोर्ट करें। RBI के नियमों के अनुसार, बैंक ऐसे नोटों की जांच करेगा। इसके लिए आपको FIR की जरूरत नहीं है। सिर्फ जानकारी देना काफी है।
कैसे बचें नकली नोटों से?
- बड़ी रकम लेते समय खास सावधानी बरतें।
- ATM से पैसा निकालते ही नोटों की जांच करें।
- रात में या भीड़भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा सतर्क रहें।
- नोट के रंग, धागा और डिजाइन को पहचानें।
RBI और सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। बैंक भी समय-समय पर कर्मचारियों को नकली नोटों की पहचान की ट्रेनिंग देते हैं।